बैग स्नैचर हुए गिरफ्तार, माल खरीदने वाले को भी बनाया गया आरोपी, बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरी फैक्ट्री के पास झपटमारो ने दिया था वारदात को अंजाम
बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरी फैक्ट्री के करीब ऑटो में बैठी महिला का झपटमार गिरोह के सदस्यों द्वारा बैग छीनने की घटना का बिछिया पुलिस ने बुधवार की शाम पर्दाफाश कर दिया, झपटमार की घटना को कुल पांच आरोपियों ने अंजाम दिया था जिसमें से बिछिया पुलिस में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है वहीं पुलिस द्वारा एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलपरा नहर के आगे मौजूद बोरी फैक्ट्री के पास ऑटो में सवार होकर जा रही एक महिला के साथ बाइक में सवार होकर पहुंचे तीन युवकों ने झपट्टा मारते हुए पीड़िता का पर्स छीना था जिसमें उसके कान के झुमके सहित नगदी मौजूद थी वारदात के बाद पीड़िता द्वारा घटना की शिकायत बिछिया थाने में की गई थी शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल की, जिसमें पुलिस को यह अहम सुराग मिला कि पूरे मामले का मास्टरमाइंड कई अपराधों में वांछित एक आरोपी है जिसके विरुद्ध जिले भर में झपटमार सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं उसे पुलिस ने हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की तब गिरोह के सरगना ने बताया कि उसने बैग में मौजूद ज्वेलरी को एक सोनी के यहां बेंचा है आरोपी द्वारा की गई निशानदेही के बाद संबंधित ज्वेलर्स के यहां बिछिया पुलिस ने दबिश दी और बेचे गए चोरी के गहनों को बरामद किया, पुलिस के मुताबिक इस पूरी वारदात में शामिल पांच में से चार आरोपियों को बिछिया पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि एक फरार आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है


















