मिडिया के दखल के बाद स्कूल प्रबंधन पर बिछिया पुलिस ने किया मामला दर्ज, शनिवार को विंध्या एकैडमी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका अनामिका ने चौथी क्लास की छात्रा के साथ की थी निर्दयतापूर्ण मारपीट
चिरहुला कॉलोनी स्थित विंध्या एकैडमी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका अनामिका द्वारा शनिवार के दोपहर चौथी कक्षा के बच्ची के साथ की गई मारपीट के मामले में आखिरकार मीडिया के दखल के बाद बिछिया पुलिस में स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया, बताया जा रहा है कि स्कूल संचालिका एक राजनैतिक पार्टी की एक पदाधिकारी हैं जिन्होंने अपने रसूख का प्रयोग करते हुए पहले तो मामले को दबाने का प्रयास किया और जब मामले ने मीडिया में तूल पकड़ा तो राजनैतिक दल के आकाओं ने चुप्पी साध ली इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही वह बच्ची और उनके परिजनों से मिले इसके बाद थाने पहुंच कर बच्ची को न्याय दिलाया


















