Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रईसजादे ने थार से मारी स्कूटी सवार परिवार को टक्कर, बेटे की हुई मौत घर के तो अन्य सदस्य हुए गंभीर रूप से घायल, घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद थार का चालक हुआ फरार 

Author Image
Written by
Bureau Report

रईसजादे ने थार से मारी स्कूटी सवार परिवार को टक्कर, बेटे की हुई मौत घर के तो अन्य सदस्य हुए गंभीर रूप से घायल, घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद थार का चालक हुआ फरार

Advertisement Box

रविवार की देर शाम सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीड़ा गांव में तेज रफ्तार जा रहे रईसजादे ने बर्थडे पार्टी से लौट रहे स्कूटी सवार परिवार को कुचल दिया जिसमें स्कूटी चालक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो पहिया वाहन में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई, स्थानी निवासियों के द्वारा की गई घेराबंदी के चलते थार चालक मृतक सहित घायल महिलाओं को अपने वाहन में लेकर संजय गांधी अस्पताल आया और मृतक सहित घायलों को वाहन से उतारने के बाद वह संजय गांधी अस्पताल परिसर में वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पिता मुनीम प्रसाद गौतम निवासी गोडहर ने बताया कि उनका बेटा पुष्पेंद्र गौतम उसकी बहन प्राची गौतम सहित मां केशकली गौतम भतीजे के वर्षगांठ में शामिल होने मउहरा गए थे जहां से लौटते वक्त तीव्र रफ्तार रीवा से आ रही थार जीप ने स्कूटी को कुचल दिया जिसमें पुष्पेंद्र की मौत हो गई प्राची के दोनों हाथ पैर टूट गए और केसकली गंभीर रूप से घायल हो गई। पहले तो तर चालक घटनास्थल से भागने की फिराक में था। लेकिन जब स्थानीय निवासियों ने उसे घेर लिया तो वह दुर्घटना में घायल हुए स्कूटी सवार सभी सदस्यों को थार जीप की पिछली सीट में लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचा और यहां सभी को वाहन से उतारने के बाद थार जीप को लॉक कर मौके से फरार हो गया घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अमहिया पुलिस ने दुर्घटना करने वाली थार जीप को अपने कब्जे में लेते हुए वाहन चालक और उसके मालिक की तलाश शुरू की है। थाना प्रभारी अमहिया शिवा अग्रवाल का कहना है कि पुलिस ने दुर्घटना कार्य करने वाले वाहन को जप्त कर लिया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक और मालिक के संबंध में पुलिस पड़ताल कर रही है।

रीवा के सबसे पुराने टीआरएस कालेज ने लगभग 23 करोड़ रूपये एकत्र कर अपनी खाली पड़ी जमीन पर बिना सरकारी मदद के स्वयं की बिल्डिंग का निर्माण करा रहा है।
आज फोकस में

रीवा के सबसे पुराने टीआरएस कालेज ने लगभग 23 करोड़ रूपये एकत्र कर अपनी खाली पड़ी जमीन पर बिना सरकारी मदद के स्वयं की बिल्डिंग का निर्माण करा रहा है।

फिल्मी सितारों ने रीवा के ब्यूटीशियन की जमकर की तारीफ, रीवा फिल्म फेस्टो में पहुंचे सिने कलाकारों का रीवा की ब्यूटीशियन ने किया था मेकओवर 
आज फोकस में

फिल्मी सितारों ने रीवा के ब्यूटीशियन की जमकर की तारीफ, रीवा फिल्म फेस्टो में पहुंचे सिने कलाकारों का रीवा की ब्यूटीशियन ने किया था मेकओवर 

रीवा में प्रशासन ने ड्रग स्टोर की शुरू की जांच, तो लामबंद हुए दवा व्यापारी, अनिश्चितकाल के लिए दुकानों में जड़ा ताला
आज फोकस में

रीवा में प्रशासन ने ड्रग स्टोर की शुरू की जांच, तो लामबंद हुए दवा व्यापारी, अनिश्चितकाल के लिए दुकानों में जड़ा ताला

बिना डेंटल कॉलेज के ही सीधे पीजी कराएगा मेडिकल कॉलेज,शासन से मिली अनुमति, विवि ने किया निरीक्षण, नेशनल डेंटल काउंसिलंग की स्वीकृति का इंतजार
आज फोकस में

बिना डेंटल कॉलेज के ही सीधे पीजी कराएगा मेडिकल कॉलेज,शासन से मिली अनुमति, विवि ने किया निरीक्षण, नेशनल डेंटल काउंसिलंग की स्वीकृति का इंतजार

रीवा के करहिया मंडी में पुलिस का मानवीय चेहरा, भूखे-प्यासे किसानों को बांटे बिस्किट और पानी
आज फोकस में

रीवा के करहिया मंडी में पुलिस का मानवीय चेहरा, भूखे-प्यासे किसानों को बांटे बिस्किट और पानी

विंध्य की बेटी आयुषी वर्मा बनीं देश की पहली महिला लेफ्टिनेंट, सीडीएस में हासिल की टॉप रैंक
आज फोकस में

विंध्य की बेटी आयुषी वर्मा बनीं देश की पहली महिला लेफ्टिनेंट, सीडीएस में हासिल की टॉप रैंक

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

साई मंदिर मार्केट में नशे में चूर चालक ने दिखाया रफ्तार का कहर, एक इंडिगो कार को ठोकर मारने के बाद चार बाइकों को कुचला, बाइक सवार एक युवक के टूटे दोनों पैर, दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने