रीवा में टला बड़ा हादसा, पिकनिक स्पॉट घूमने गए पति पत्नी को बंधक बनाकर दो आरोपियों ने जमकर पीटा, घंटों अलग अलग खंभे में बांध कर रखा। पति पत्नी के पास रखे कीमती सामान को भी लूटा, अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में।
रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिकनिक स्पॉट गोविंदगढ़ किले के पीछे घूमने गए पति पत्नी को दो आरोपियों ने बंधक बनाकर बेरहमी के साथ लाठी और लोहे के रॉड से मारपीट की। पास में रखे 30 हजार रुपए समेत 3 मोबाइल लूट लिए। दोनों पति पत्नी को कई घंटों तक अलग अलग खंभे में बांधकर रखा। लगातार मारपीट करते रहे जब मारपीट से पेट नहीं भरा तो पत्नी के साथ छेड़खानी भी की। इसके बाद खंभे में ही बंधा छोड़ दोनों आरोपी फरार हो गए। इस पूरे घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने गोविंदगढ़ थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने साथ दोनों पीड़ितों को थाने ले आई जिसके बाद पीड़ितों ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने तत्काल ही मामला दर्ज कर दोनों अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही दोनों अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूंछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। घटना में प्रयोग किया गया लोहे की रॉड और लूटे गए 30 हजार रुपए समेत पर्स और 3 मोबाइल को बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से दोनों आरोपी शिवकुमार मिश्रा एवं महेन्द्र लोनिया जो कि गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। आप को याद होगा कि बीते वर्ष 2024 में गुढ़ थाना क्षेत्र में भी एक ऐसी ही घटना हुई थी जिसमें पिकनिक स्पॉट में ही घूमने गए पति पत्नी के साथ मारपीट और पति के सामने ही पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार जैसी घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया था जिसमें सभी आरोपी को उम्र कैद की सजा कोर्ट ने सुनाई थी। पुलिस ने इस घटना के बाद से लोगों से अपील की है कि सुनसान जगह पर अकेले जाने से बचें।


















