पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार, पत्नी का उसके प्रेमी के साथ कर दे विवाह, मेरे बेटा दिलवा दें मुझे
अपनी पत्नी के आशिकी से तंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे एक पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देते हुए घर से अपने आशिक के साथ भागी हुई अपनी पत्नी की उसके प्रेमी के साथ विवाह करा देने की मांग की है साथ ही एसपी से युवक ने यह भी कहा है कि जिस इकलौते बेटे को लेकर उसकी पत्नी घर से गई है उसे वह उसके संरक्षण में दिला दें और अपने आशिक के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करें दरअसल यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगानगर मोहल्ले से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जहां के निवासी अंकुश सिंह ने बताया कि बढ़िया मामला उसकी शादी वर्ष 2019 में लक्ष्मी नाम की युवती के साथ हुई थी जिससे उसकी तीन संताने भी हैं विगत कुछ माह से मोहल्ले में ही रहने वाले राजीव नाम के युवक से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा है जैसे वह कई बार रंगे हाथों भी पकड़ चुका है उसने कई बार समझाइश भी दी लेकिन जब उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से बात करना नहीं छोड़ा तो पीड़ित युवक ने पूरे मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में कर दी जिसके बाद 20 सितंबर की शाम उसकी पत्नी उसके इकलौते बेटे ज्ञानी और घर के गहने जेवरात लेकर अपने आशिक के साथ फरार हो गई वही युवक की इस अजीबोगरीब मांग पर पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है


















