Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिना डेंटल कॉलेज के ही सीधे पीजी कराएगा मेडिकल कॉलेज,शासन से मिली अनुमति, विवि ने किया निरीक्षण, नेशनल डेंटल काउंसिलंग की स्वीकृति का इंतजार

Author Image
Written by
Bureau Report

बिना डेंटल कॉलेज के ही सीधे पीजी कराएगा मेडिकल कॉलेज,शासन से मिली अनुमति, विवि ने किया निरीक्षण, नेशनल डेंटल काउंसिलंग की स्वीकृति का इंतजार

Advertisement Box

रीवा मेडिकल कॉलेज इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है। आधी लड़ाई लड़ चुका है। अब सिर्फ स्वीकृत का इंतजार है इसके बाद इतिहास के पन्नों में रीवा मेडिकल कॉलेज का नाम दर्ज हो जाएगा। ऐसा करने वाला पहला कॉलेज बन जाएगा। इसके पहले एम्स को छोड़कर ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं है। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में अभी सिर्फ एमबीबीएस की ही पढ़ाई होती है। इसी से जुड़े विषयों में पीजी कराई जाती है। मेडिकल कॉलेज में सिर्फ डेंटल विभाग है लेकिन डेंटल में डिग्री नहीं मिलती। यहां यूजी पाठ्यक्रम संचालित नहीं है। संजय गांधी अस्पताल में मरीजों की सुविधा के हिसाब से और कॉलेज में पठन पाठन के हिसाब से सिर्फ डेंटल विभाग संचालित किया जा रहा है। अब यही डेंटल विभाग नया इतिहास रचेगा। इसकी तैयारियां चल रही है। डेंटल विभाग यूजी नहीं सीधे पीजी कराएगा। पीजी की चार सीटों की अनुमति के लिए एनडीसी को पत्र भेजा है। यदि हरी झंडी मिल गई तो सीधे पीजी कोर्स संचालित करने वाला मप्र और देश का पहला कॉलेज बन जाएगा। हालांकि मेडिकल कॉलेज में कहीं ऐसा नहीं है लेकिन एम्स सीधे डेंटल में पीजी जरूर कराता है लेकिन वहां के नियम कायदे कॉलेजों से अलग चलते हैं।श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में डेंटल में पीजी की पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रस्ताव आयुर्विज्ञान विवि जबलपुर के पास भी भेजा गया था। विवि से एक टीम निरीक्षण करने आई थी। टीम ने किसी तरह की आपत्ति दर्ज नहीं की लेकिन यह जरूर कर पहले इसके नियम कायदे एनडीसी से पता कर लें। यदि वह ओके हो जाएगा तो अनुमति दे दी जाएगी। अब एनडीसी का पत्र लिखा गया है। जवाब आने का इंतजार किया जा रहा है।डेंटल में पीजी की शुरुआत के लिए यूजी पाठ्यक्रम अनिवार्य है। रीवा में डेंटल कॉलेज नहीं है। डेंटल कॉलेज के बिना पीजी पाठ्यक्रम संचालित नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि ऐसा करने वाला रीवा श्याम शाह मेडिकल कॉलेज पहला कॉलेज बन जाएगा। ऐसा एम्स में चल रहे पाठ्यक्रम को देखते हुए निर्णय लिया गया है। पत्राचार का दौर जारी है। शासन से हालांकि इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। वर्तमान समय में डेंटल कॉलेज में प्रोफेसर, असिस्टेंट और ऐसोसिएट प्रोफेसर के अलावा इंटर्न हैं। यहां मरीजों की संख्या ज्यादा पहुंचती है। विंध्य से मरीज दांत से संबंधित बीमारियों का इलाज कराने पहुंचते हैं। ऐसे में यदि पीजी कोर्स शुरू करने की अनुमति मिलती है तो चार डॉक्टर मिल जाएंगे। इससे इलाज और सुविधओं में भी इजाफा हो जाएगा। चार सीटों से शुरुआत करने की प्लानिंग की गई है

रीवा के सबसे पुराने टीआरएस कालेज ने लगभग 23 करोड़ रूपये एकत्र कर अपनी खाली पड़ी जमीन पर बिना सरकारी मदद के स्वयं की बिल्डिंग का निर्माण करा रहा है।
आज फोकस में

रीवा के सबसे पुराने टीआरएस कालेज ने लगभग 23 करोड़ रूपये एकत्र कर अपनी खाली पड़ी जमीन पर बिना सरकारी मदद के स्वयं की बिल्डिंग का निर्माण करा रहा है।

फिल्मी सितारों ने रीवा के ब्यूटीशियन की जमकर की तारीफ, रीवा फिल्म फेस्टो में पहुंचे सिने कलाकारों का रीवा की ब्यूटीशियन ने किया था मेकओवर 
आज फोकस में

फिल्मी सितारों ने रीवा के ब्यूटीशियन की जमकर की तारीफ, रीवा फिल्म फेस्टो में पहुंचे सिने कलाकारों का रीवा की ब्यूटीशियन ने किया था मेकओवर 

रीवा में प्रशासन ने ड्रग स्टोर की शुरू की जांच, तो लामबंद हुए दवा व्यापारी, अनिश्चितकाल के लिए दुकानों में जड़ा ताला
आज फोकस में

रीवा में प्रशासन ने ड्रग स्टोर की शुरू की जांच, तो लामबंद हुए दवा व्यापारी, अनिश्चितकाल के लिए दुकानों में जड़ा ताला

<span style=बिना डेंटल कॉलेज के ही सीधे पीजी कराएगा मेडिकल कॉलेज,शासन से मिली अनुमति, विवि ने किया निरीक्षण, नेशनल डेंटल काउंसिलंग की स्वीकृति का इंतजार">
आज फोकस में

बिना डेंटल कॉलेज के ही सीधे पीजी कराएगा मेडिकल कॉलेज,शासन से मिली अनुमति, विवि ने किया निरीक्षण, नेशनल डेंटल काउंसिलंग की स्वीकृति का इंतजार

रीवा के करहिया मंडी में पुलिस का मानवीय चेहरा, भूखे-प्यासे किसानों को बांटे बिस्किट और पानी
आज फोकस में

रीवा के करहिया मंडी में पुलिस का मानवीय चेहरा, भूखे-प्यासे किसानों को बांटे बिस्किट और पानी

विंध्य की बेटी आयुषी वर्मा बनीं देश की पहली महिला लेफ्टिनेंट, सीडीएस में हासिल की टॉप रैंक
आज फोकस में

विंध्य की बेटी आयुषी वर्मा बनीं देश की पहली महिला लेफ्टिनेंट, सीडीएस में हासिल की टॉप रैंक

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

साई मंदिर मार्केट में नशे में चूर चालक ने दिखाया रफ्तार का कहर, एक इंडिगो कार को ठोकर मारने के बाद चार बाइकों को कुचला, बाइक सवार एक युवक के टूटे दोनों पैर, दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने