पहले की किशोर कि हत्या, फिर हत्यारे उसके परिजनों के साथ करते रहे मृतक की तलाश, चार दिन पुराना विवाद बना मौत कि वजह, सगरा पुलिस ने चार आरोपी किये गिरफ्तार
चार दिन पहले हुए विवाद के बाद पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर न सिर्फ किशोर को मौत के घाट उतारा, बल्कि अपना गुनाह छिपाने के लिए उसके शव को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया वहीं घटना के बाद से गायब हुआ किशोर जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने किशोर की तलाश करते हुए सागर थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज करा दी, दरअसल यह पूरा मामला सगरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां से अर्पित विश्वकर्मा नाम का किशोर रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने सगरा थाने में दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया था वहीं पुलिस इस पूरे मामले में गुम हुए किशोर के मोबाइल का सीडीआर खंगालने में जुटी थी वहीं गुमशुदगी के चार दिन बाद पुलिस को सूचना मिली कि गांव के ही एक कुएं में एक शव तैरता हुआ देखा गया है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सगरा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया परिजनों ने जिसकी पहचान कपड़ों के आधार पर अर्पित होने की कर दी, मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि कि आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देने के लिए मृत किशोर के परिजनों के साथ मृतक की पता तलाश करने का नाटक कर रहे थे वहीं पुलिस लगातार संदेशों को राउंडअप कर उनसे पूछताछ कर रही थी इसी दौरान पुलिस को एक संदेही के मोबाइल से एक मैसेज का सुराग मिला जिसके बाद जब पुलिस ने सख़्ती बरती तो आरोपी टूट गया और उसने पुलिस के सामने सारी सच्चाई बयां कर दी पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि 4 दिन पहले मृतक के साथ उसका विवाद हुआ था जिसके बाद मुख्य आरोपी सहित उसके साथीयों ने मृतक को करने का प्लान बनाया पहले उसे बहाने से गांव के बाहर बुलाया गया फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई उसके बाद गुनाह छिपाने के लिए किशोर के शव को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया इस पूरे हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि एक फरार आरोपी की सगरा पुलिस तलाश कर रही है


















