Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रीवा में चर्चित अर्पित हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी निकला हत्यारा

Author Image
Written by
Bureau Report

रीवा में अर्पित हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा पुलिस ने किया है। चार दिन पूर्व हुए विवाद के चलते अर्पित की हत्या उसी के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। इतना ही नहीं अपना गुनाह छिपाने के लिए उसके शव को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया। वहीं घटना के बाद से गायब हुआ किशोर जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने किशोर की तलाश करते हुए सगरा थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज करा दी।

Advertisement Box

दरअसल यह पूरा मामला सगरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां से अर्पित विश्वकर्मा नाम का किशोर रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने सगरा थाने में दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया था। वहीं पुलिस इस पूरे मामले में गुम हुए किशोर के मोबाइल का सीडीआर खंगालने में जुटी थी। वहीं गुमशुदगी के चार दिन बाद पुलिस को सूचना मिली कि गांव के ही एक कुएं में एक शव तैरता हुआ देखा गया है

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सगरा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, परिजनों ने जिसकी पहचान कपड़ों के आधार पर अर्पित होने की कर दी, मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि कि आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देने के लिए मृत किशोर के परिजनों के साथ मृतक की पता तलाश करने का नाटक कर रहे थे। वहीं पुलिस लगातार संदेशों को राउंडअप कर उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदेही के मोबाइल से एक मैसेज का सुराग मिला जिसके बाद जब पुलिस ने सख़्ती बरती तो आरोपी टूट गया। और उसने पुलिस के सामने सारी सच्चाई बयां कर दी पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि 4 दिन पहले मृतक के साथ उसका विवाद हुआ था। जिसके बाद मुख्य आरोपी सहित उसके साथीयों ने मृतक को करने का प्लान बनाया पहले उसे बहाने से गांव के बाहर बुलाया गया, फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई। उसके बाद गुनाह छिपाने के लिए किशोर के शव को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया, इस पूरे हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। जबकि एक फरार आरोपी की सगरा पुलिस तलाश कर रही है।

रीवा के सबसे पुराने टीआरएस कालेज ने लगभग 23 करोड़ रूपये एकत्र कर अपनी खाली पड़ी जमीन पर बिना सरकारी मदद के स्वयं की बिल्डिंग का निर्माण करा रहा है।
आज फोकस में

रीवा के सबसे पुराने टीआरएस कालेज ने लगभग 23 करोड़ रूपये एकत्र कर अपनी खाली पड़ी जमीन पर बिना सरकारी मदद के स्वयं की बिल्डिंग का निर्माण करा रहा है।

फिल्मी सितारों ने रीवा के ब्यूटीशियन की जमकर की तारीफ, रीवा फिल्म फेस्टो में पहुंचे सिने कलाकारों का रीवा की ब्यूटीशियन ने किया था मेकओवर 
आज फोकस में

फिल्मी सितारों ने रीवा के ब्यूटीशियन की जमकर की तारीफ, रीवा फिल्म फेस्टो में पहुंचे सिने कलाकारों का रीवा की ब्यूटीशियन ने किया था मेकओवर 

रीवा में प्रशासन ने ड्रग स्टोर की शुरू की जांच, तो लामबंद हुए दवा व्यापारी, अनिश्चितकाल के लिए दुकानों में जड़ा ताला
आज फोकस में

रीवा में प्रशासन ने ड्रग स्टोर की शुरू की जांच, तो लामबंद हुए दवा व्यापारी, अनिश्चितकाल के लिए दुकानों में जड़ा ताला

बिना डेंटल कॉलेज के ही सीधे पीजी कराएगा मेडिकल कॉलेज,शासन से मिली अनुमति, विवि ने किया निरीक्षण, नेशनल डेंटल काउंसिलंग की स्वीकृति का इंतजार
आज फोकस में

बिना डेंटल कॉलेज के ही सीधे पीजी कराएगा मेडिकल कॉलेज,शासन से मिली अनुमति, विवि ने किया निरीक्षण, नेशनल डेंटल काउंसिलंग की स्वीकृति का इंतजार

रीवा के करहिया मंडी में पुलिस का मानवीय चेहरा, भूखे-प्यासे किसानों को बांटे बिस्किट और पानी
आज फोकस में

रीवा के करहिया मंडी में पुलिस का मानवीय चेहरा, भूखे-प्यासे किसानों को बांटे बिस्किट और पानी

विंध्य की बेटी आयुषी वर्मा बनीं देश की पहली महिला लेफ्टिनेंट, सीडीएस में हासिल की टॉप रैंक
आज फोकस में

विंध्य की बेटी आयुषी वर्मा बनीं देश की पहली महिला लेफ्टिनेंट, सीडीएस में हासिल की टॉप रैंक

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

साई मंदिर मार्केट में नशे में चूर चालक ने दिखाया रफ्तार का कहर, एक इंडिगो कार को ठोकर मारने के बाद चार बाइकों को कुचला, बाइक सवार एक युवक के टूटे दोनों पैर, दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने