नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक दो में गंदे पानी की निकासी न होने रोड का निर्माण न होने से भड़के वार्ड के लोगों ने प्रदर्शन कर चुनाव बहिष्कार का ऐलान
किया वार्ड वासियों ने कहा कि जब तक उनकी गली से गंदे पानी की निकासी,नाली का निर्माण और रोड नहीं बनती है तो वह वोट नहीं करेंगे रोड का निर्माण न होने व नाली का निर्माण न होने से यहां जमा रहने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं होने से हो रही परेशानी के बारे में वार्ड वासियों ने बताया यहां से गुजरने वाले स्कूली छात्रों वार्ड वासियों व राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वार्ड वासियों ने कहा कि सड़क व नाली निर्माण को लेकर प्रशासन सहित पार्षद,महापौर,विधायक से भी रोड निर्माण व नाली की निकासी की मांग की लेकिन उन्हें सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला लगातार हो रही उपेक्षा के चलते वह लोग चुनाव के बहिष्कार को मजबूर हुए हैं वार्ड वासियों ने नाली-रोड का निर्माण नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए


















