अस्पताल के तीसरे फ्लोर से गिरकर फिर हुई एक मरीज की मौत, हफ्ते भर में दूसरा मामला आया सामने, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
संजय गांधी अस्पताल के तीसरे फ्लोर के वॉशरूम में गये दिल सिंह निवासी खैरा की नीचे गिरने के कारण मौत हो गई, मरीज ने तृतीय तल से कूद कर आत्महत्या की या भूल बस नीचे गिरे अमहिया पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है मामले के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक मरीज दिल सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पति को सांस फूलने की बीमारी थी जिसके चलते उन्हें रविवार को तृतीय तल स्थित आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया था आज मैं उन्हें वॉशरूम लेकर गई थी इस दौरान मेरे पति ने कहा कि तुम जाकर वार्ड का बिस्तर बना दो इसके बाद मैं वार्ड में बिस्तर बनाने चली आई उसके बाद जब मैं दोबारा वॉशरूम पहुंची तो वहां मेरे पति नहीं मिले जब मैंने घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की तो मेरे पति की मुझे कोई जानकारी नहीं मिली इसी दौरान यह शोर हुआ कि कोई अस्पताल की तृतीय तल से नीचे गिर गया है जब मैं भागते हुए नीचे पहुंची तो मुझे मेरे पति मृत अवस्था में मिले गौरतलब है कि हफ्ते भर में संजय गांधी के तृतीय फ्लोर से गिरने की यह दूसरी घटना निकलकर सामने आई है इससे पूर्व बैकुंठपुर के गुप्ता परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य ने उपचार के दौरान तृतीय तल से कूद कर आत्महत्या कर ली थी हफ्ते भर में लगातार दो घटनाएं सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे सुरक्षा के दावों को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे है


















