रीवा के सिंधी कॉलोनी में देर रात पत्थरबाजी, कई वाहन टूटे, पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात रानी तालाब के पास स्थित सिंधी कॉलोनी मैं पहुंचे युवकों के एक गुट ने दूसरे पक्ष के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि वहां खड़े दो वाहनों को भी पत्थर और लाठी डंडे से क्षतिग्रस्त कर दिया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए घटनाक्रम के संबंध में जानकारी दे ही पुलिसअधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात से एक दिन पूर्व सिंधी समाज के कुछ युवकों ने बंसल बस्ती में जाकर सोंधिया परिवार के घर में घुसकर जमकर मारपीट की थी जिसके बाद बंसल बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए और देर रात सिंधी कॉलोनी में घुसकर फुटपाथ मचाया घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके की जांच करने के बाद दोनों पक्षों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है दोनों पक्ष के आरोपी अभी फरार हैं जिनकी सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है


















