Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रीवा मंडी में अन्नदाताओं की लंबी कतारें,खाद न मिलने से मचा हाहाकार,प्रशासन का दावा,जल्द होगी आपूर्ति

Author Image
Written by
Bureau Report

रीवा के सबसे बड़ी करहिया मंडी में एक बार फिर खाद की समस्या देखने को मिली, किसानों की भीड़ ने ये बता दिया की प्रशासन के दावों में कितनी सच्चाई है। किसान खाद पाने के लिए रात से ही भूखे, प्यासे लाइन में लगे रहे जिसमें महिला पुरुष दोनों रहे, और खाद के लिए जद्दोजहद करते रहे। किसानों ने खाद की समस्या को लेकर प्रशासन पर कई आरोप लगाए।

Advertisement Box

खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं, किसानों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। खेती का मौसम चल रहा है और किसानों को खाद की उपलब्धता न होना उनकी आजीविका को प्रभावित कर रहा है। रीवा के करहिया मंडी में किसान रात से ही लाइन में लग गए और खाद पाने के लिए संघर्ष करते रहे। इस खड़ी धूप में महिलाएं और बुजुर्ग भी खाद पाने के लिए भूखे प्यासे लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनका नंबर नहीं आया। किसान छाता लेकर लाइन में लगकर खाद पाने की जद्दोजहद करते रहे। खाद के लिए परेशान आक्रोशित किसानों ने प्रशासन पर जमकर कालाबाजारी का आरोप लगाया है। किसानों ने बताया कि वे लगातार 10 से 15 दिनों से खाद पाने के लिए खाद केंद्र पहुंचे तो रहे हैं लेकिन खाद अब तक नहीं मिली और खाली हांथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि खेती किसानी का सीजन चल रहा है और खेती लगातार सूख रही है। खाद ना मिल पाने से किसान परेशान हैं लेकिन प्रशासन केवल दावे कर रही है हकीकत में कुछ नहीं, अगर सभी को खाद मिल गई होती तो भला हम ग्रामीण आधी रात लाइन में क्यों लगते। किसान रात से लाइन में लगे हुए हैं और उन्हें यह गारंटी नहीं है कि पूरा दिन बीतने के बाद भी उन्हें खाद मिल पाएगी। किसानों का आरोप है कि इतनी संख्या में किसान लाइन में लगे है लेकिन प्रशासन ने न तो पानी की व्यवस्था की है न ही छांव की, जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं खाद की समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि तीन काउंटर बनाए गए है, तीनों काउंटर से खाद किसानों को दी जा रही है। हमारे पास खाद का 80 टन स्टॉक है, रकवे के हिसाब से किसानों को खाद वितरित की जा रही है। अधिकतम 5 बोरी दी जा रही है, कोशिश की जा रही है कि सभी किसानों को खाद मिल जाए

रीवा के सबसे पुराने टीआरएस कालेज ने लगभग 23 करोड़ रूपये एकत्र कर अपनी खाली पड़ी जमीन पर बिना सरकारी मदद के स्वयं की बिल्डिंग का निर्माण करा रहा है।
आज फोकस में

रीवा के सबसे पुराने टीआरएस कालेज ने लगभग 23 करोड़ रूपये एकत्र कर अपनी खाली पड़ी जमीन पर बिना सरकारी मदद के स्वयं की बिल्डिंग का निर्माण करा रहा है।

फिल्मी सितारों ने रीवा के ब्यूटीशियन की जमकर की तारीफ, रीवा फिल्म फेस्टो में पहुंचे सिने कलाकारों का रीवा की ब्यूटीशियन ने किया था मेकओवर 
आज फोकस में

फिल्मी सितारों ने रीवा के ब्यूटीशियन की जमकर की तारीफ, रीवा फिल्म फेस्टो में पहुंचे सिने कलाकारों का रीवा की ब्यूटीशियन ने किया था मेकओवर 

रीवा में प्रशासन ने ड्रग स्टोर की शुरू की जांच, तो लामबंद हुए दवा व्यापारी, अनिश्चितकाल के लिए दुकानों में जड़ा ताला
आज फोकस में

रीवा में प्रशासन ने ड्रग स्टोर की शुरू की जांच, तो लामबंद हुए दवा व्यापारी, अनिश्चितकाल के लिए दुकानों में जड़ा ताला

बिना डेंटल कॉलेज के ही सीधे पीजी कराएगा मेडिकल कॉलेज,शासन से मिली अनुमति, विवि ने किया निरीक्षण, नेशनल डेंटल काउंसिलंग की स्वीकृति का इंतजार
आज फोकस में

बिना डेंटल कॉलेज के ही सीधे पीजी कराएगा मेडिकल कॉलेज,शासन से मिली अनुमति, विवि ने किया निरीक्षण, नेशनल डेंटल काउंसिलंग की स्वीकृति का इंतजार

रीवा के करहिया मंडी में पुलिस का मानवीय चेहरा, भूखे-प्यासे किसानों को बांटे बिस्किट और पानी
आज फोकस में

रीवा के करहिया मंडी में पुलिस का मानवीय चेहरा, भूखे-प्यासे किसानों को बांटे बिस्किट और पानी

विंध्य की बेटी आयुषी वर्मा बनीं देश की पहली महिला लेफ्टिनेंट, सीडीएस में हासिल की टॉप रैंक
आज फोकस में

विंध्य की बेटी आयुषी वर्मा बनीं देश की पहली महिला लेफ्टिनेंट, सीडीएस में हासिल की टॉप रैंक

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

साई मंदिर मार्केट में नशे में चूर चालक ने दिखाया रफ्तार का कहर, एक इंडिगो कार को ठोकर मारने के बाद चार बाइकों को कुचला, बाइक सवार एक युवक के टूटे दोनों पैर, दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने