खरगोन से लापता महिला रीवा में अपने प्रेमी के साथ मिली, पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी से रचाई दूसरी शादी
खरगोन जिले के भगवानपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस एक महिला की तलाश कर रही थी, अब यह महिला रीवा जिले के बैकुंठपुर में मिली है, जहां उसने एक युवक से दूसरी शादी कर ली है। खरगोन पुलिस ने बैकुंठपुर पुलिस की मदद से महिला को दस्तियाब किया है।यह पूरा मामला खरगोन के भगवानपुर थाने से जुड़ा है, एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि लापता महिला का अपने पति से रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था,वह संभवतः इंदौर में रह रही थी, जहाँ उसकी मुलाकात बैकुंठपुर के रहने वाले एक युवक से हुई।
महिला शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी थे, इसके बावजूद, उसने आकाश साकेत नाम के युवक से दूसरी शादी कर ली और उसके साथ बैकुंठपुर आ गई,जब खरगोन पुलिस को इसकी सूचना मिली, तो वे बैकुंठपुर पहुंचे, जहां स्थानीय पुलिस ने उन्हें पूरा सहयोग दिया, पुलिस ने महिला को दस्तियाब कर पंचनामा तैयार किया और उससे पूछताछ की
पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि वह अब आकाश साकेत के साथ ही अपना आगे का जीवन बिताना चाहती है, खरगोन पुलिस महिला को अपने साथ वापस ले गई है, जहाँ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


















