Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रीवा शादी के बाद गहने डबल करके लौटने का वादा किया, प्रेमिका से ठग लिए घर भर के गहने

Author Image
Written by
Bureau Report

शादी के बाद गहने डबल करके लौटाने का वादा किया, प्रेमिका से ठग लिए घर भर के आभूषण

Advertisement Box

रीवा में आरोपी ने अपनी प्रेमिका को अजीबो गरीब रस्म बता कर उसके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद उसके सारे गहने लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से सभी गहने बरामद कर लिए हैं।

एसडीओपी उमेश प्रजापति के मुताबिक बैकुंठपुर थाना अंतर्गत आरोपी ने अपनी प्रेमिका को शादी का झांसा देकर गहनों से संबंधित एक रस्म बताई। जिसमें आरोपी शुभम द्विवेदी ने कहा कि मेरे घर में एक विशेष किस्म की रस्म है। इस रस्म में घर के गहने लड़की पहले लड़के को देती है। जिसके बाद वहीं गहने डबल करके दुल्हन को लौटाए जाते हैं। लड़की ने झूठी रस्म को सही मानकर आरोपी को अपने सभी गहने घर से लाकर सौंप दिया। जिसके बाद युवक गहने लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में युवती की मां ने आलमारी में जब गहनें देखा तो सभी गहनें गायब थे। जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर से पड़ताल की तो मामले की जानकारी उन्हें हो पाई।

शिकायत के आधार पर बैकुंठपुर पुलिस ने सतना के कैपरी गोल्ड लोन ऑफिस में छापा मारकर सोने का माल बरामद किया। जिसके बाद रीवा की बैकुंठपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की। बैकुंठपुर पुलिस ने गुरुवार को सतना जाकर सोने के आभूषण की बरामदगी की है।

दरअसल, आरोपी ने

धोखाधड़ी से एकत्रित सोने की 3 अंगूठी सतना के बस स्टैंड के पास केसरी गोल्ड लोन बैंक में गिरवी रख दी थी। सतना जिले के जैतवारा

निवासी शुभम गुप्ता के खिलाफ बैकुंठपुर थाना में 13 अगस्त को धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज हुई थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो बताया कि उसने बैंक से गोल्ड लोन ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है, पुलिस ने सोने की दो अंगूठी बरामद कर ली है। वहीं पता चल रहा है कि आरोपी ने और भी 8 लोन लिए हैं, हो सकता है कि आरोपी ने और भी कई लड़कियों को निशाना बनाया हो। वहीं आरोपी के मोबाइल में कुछ लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो भी मिली है। पुलिस ने आशंका जताई है कि पकड़े गए आरोपी ने कई लड़कियों के साथ भी ठगी की है।

रीवा के सबसे पुराने टीआरएस कालेज ने लगभग 23 करोड़ रूपये एकत्र कर अपनी खाली पड़ी जमीन पर बिना सरकारी मदद के स्वयं की बिल्डिंग का निर्माण करा रहा है।
आज फोकस में

रीवा के सबसे पुराने टीआरएस कालेज ने लगभग 23 करोड़ रूपये एकत्र कर अपनी खाली पड़ी जमीन पर बिना सरकारी मदद के स्वयं की बिल्डिंग का निर्माण करा रहा है।

फिल्मी सितारों ने रीवा के ब्यूटीशियन की जमकर की तारीफ, रीवा फिल्म फेस्टो में पहुंचे सिने कलाकारों का रीवा की ब्यूटीशियन ने किया था मेकओवर 
आज फोकस में

फिल्मी सितारों ने रीवा के ब्यूटीशियन की जमकर की तारीफ, रीवा फिल्म फेस्टो में पहुंचे सिने कलाकारों का रीवा की ब्यूटीशियन ने किया था मेकओवर 

रीवा में प्रशासन ने ड्रग स्टोर की शुरू की जांच, तो लामबंद हुए दवा व्यापारी, अनिश्चितकाल के लिए दुकानों में जड़ा ताला
आज फोकस में

रीवा में प्रशासन ने ड्रग स्टोर की शुरू की जांच, तो लामबंद हुए दवा व्यापारी, अनिश्चितकाल के लिए दुकानों में जड़ा ताला

बिना डेंटल कॉलेज के ही सीधे पीजी कराएगा मेडिकल कॉलेज,शासन से मिली अनुमति, विवि ने किया निरीक्षण, नेशनल डेंटल काउंसिलंग की स्वीकृति का इंतजार
आज फोकस में

बिना डेंटल कॉलेज के ही सीधे पीजी कराएगा मेडिकल कॉलेज,शासन से मिली अनुमति, विवि ने किया निरीक्षण, नेशनल डेंटल काउंसिलंग की स्वीकृति का इंतजार

रीवा के करहिया मंडी में पुलिस का मानवीय चेहरा, भूखे-प्यासे किसानों को बांटे बिस्किट और पानी
आज फोकस में

रीवा के करहिया मंडी में पुलिस का मानवीय चेहरा, भूखे-प्यासे किसानों को बांटे बिस्किट और पानी

विंध्य की बेटी आयुषी वर्मा बनीं देश की पहली महिला लेफ्टिनेंट, सीडीएस में हासिल की टॉप रैंक
आज फोकस में

विंध्य की बेटी आयुषी वर्मा बनीं देश की पहली महिला लेफ्टिनेंट, सीडीएस में हासिल की टॉप रैंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

साई मंदिर मार्केट में नशे में चूर चालक ने दिखाया रफ्तार का कहर, एक इंडिगो कार को ठोकर मारने के बाद चार बाइकों को कुचला, बाइक सवार एक युवक के टूटे दोनों पैर, दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने