Written by
Bureau Report
रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुठुलिया के गुलाब बाग में एक घर में चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे बेशकीमती गहने नगद सहित पार कर दिया है, जिसकी शिकायत थाना बिछिया में दर्ज कराई गई है।
पीड़ित के द्वारा बताया गया कि शहर घोघर स्थित वह अपने पुराने आवास में गया था जब लौटकर आया तो चोरों ने ताला तोड़कर गहने सहित नगद और अन्य सामान पार कर दिया,अभी बीते 3 महीने पहले उसकी शादी हुई है गुलाब बाग में उसने नया घर बनवाया है और वह अपने पुराने आवास होकर मोहल्ले में गया हुआ था पीड़ित ने बताया कि तकरीबन 12 तोला सोना आधा किलो चांदी तकरीबन 3 लाख के आसपास नगद कई अंगूठी थी और अन्य सामान चोरों ने पार कर दिया है पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।


















